Friday, March 27, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraयेऊर हिल्स में चैत्र नवरात्र व राम नवमी पर भव्य धार्मिक आयोजन,...

येऊर हिल्स में चैत्र नवरात्र व राम नवमी पर भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

ठाणे। ठाणे जिले के येऊर हिल्स स्थित प.पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा चैत्र नवरात्र और श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए भगवान श्रीराम और माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। साथ ही पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार कन्या पूजन भी संपन्न किया गया। इस अवसर पर प.पू.स्वानंद बाबा सेवा न्यास के मुख्य न्यासी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला तथा शांति शुक्ला ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में पं. दुर्गाप्रसाद पाठक, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ. दीप नारायण शुक्ला, पत्रकार सूर्यप्रकाश मिश्रा, नारायण तिवारी, केके तिवारी, शिवकुमार तिवारी, डॉ. धीरज सिंह, श्रीश उपाध्याय तथा शिवसागर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिला और धार्मिक माहौल में सभी ने भक्ति भाव के साथ पर्व का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments