HomeCrimeमुंबई एयरपोर्ट से 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का सोने का पेस्ट जब्त,...

मुंबई एयरपोर्ट से 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का सोने का पेस्ट जब्त, अंडर गारमेंट में छिपाकर हो रही थी तस्करी

मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मंगलवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का 8.230 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में जब्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर सोना यात्रियों के अंत:वस्त्रों की तह में छिपाया गया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि डीआरआई को इस बात की विशेष जानकारी थी कि दुबई से मुंबई जाने वाले यात्रियों के गिरोह द्वारा ‘पेस्ट’ के रूप में सोने की भारत में तस्करी की जा रही है।

जिसके मुताबिक, छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई अधिकारियों की टीम द्वारा संदिग्ध यात्रियों की पहचान की गई और उन्हें रोका गया।

अधिकारी ने बताया कि उनकी तलाशी में ‘पेस्ट’ के रूप में 8.230 किलो सोना बरामद हुआ। सोने की कीमत 4.54 करोड़ रुपये आंकी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments