Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeCrimeव्यस्त रेलवे ब्रिज पर युवती से छेड़छाड़, GRP ने आरोपी को दबोचा

व्यस्त रेलवे ब्रिज पर युवती से छेड़छाड़, GRP ने आरोपी को दबोचा

मुंबई। महिलाओं के लिए सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाओं से जुड़े अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के एक व्यस्त स्टेशन के परिसर में महिला से छेड़छाड़ की घटना हुई है। इस मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला जीआरपी ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यालय में काम करने वाली 28 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोपी एक व्यक्ति को पकड़ा है। कुर्ला जीआरपी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात 8:20 बजे हुई, जब महिला प्लेटफॉर्म नंबर पांच से एक पर फुटओवर ब्रिज से जा रही थी। आरोपी पीड़ित महिला के पास पीछे से आया और उसे गलत तरीके से छुआ। जब महिला को इस बात का एहसास हुआ तो वह विरोध जताने के लिए पीछे मुड़ी, लेकिन आरोपी तुरंत मौके से भाग गया। इस दौरान पीड़ित महिला मदद के लिए चिल्लाई तो दो ऑन-ड्यूटी पुलिस कांस्टेबलों ने तत्काल संदिग्ध को पकड़ लिया। कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शार्दुल वाल्मिकी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला की आवाज सुनकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे फिर पुलिस स्टेशन लाया गया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय गणेश बेलसे के रूप में हुई है। वह अंधेरी का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments