
बरेली, उत्तर प्रदेश। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति नमामि गंगे, वन विभाग आवला रेंज और गंगा समग्र नाथ नगरी बरेली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रामगंगा घाट चौवारी, बरेली पर गंगा सफाई और भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा समग्र महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने बताया कि गंगा आरती के बाद क्षेत्र की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से कूड़ा, कचरा और कपड़ा गंगा में न डालने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को कूड़े-कचरे को गंगा में डालने से रोकना चाहिए और इसके लिए घाटों पर एक गड्डे में कचरा डालने की व्यवस्था की जानी चाहिए। गंगा समग्र नाथ नगरी बरेली के तत्वावधान में हर सोमवार को रामगंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। शहरवासियों से अपील की गई कि वे प्रत्येक सोमवार को गंगा आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। गंगा महाआरती के उपरांत वन अधिकारी विजय सिंह, आवला ने सभी लोगों से दीपदान कराकर श्रृंखला बनाई। इसके बाद गंगा समग्र महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने उपस्थित जनसमूह को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। आज की भव्य और दिव्य महाआरती का संचालन पंडित गुड्डू शर्मा, आशुतोष भारद्वाज, प्रभात शर्मा, ललित शर्मा और शिवा द्वारा किया गया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नागेंद्र कुमार निषाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी आवला शिशुपाल बिष्ट, वन अधिकारी आवला विजय सिंह, डिप्टी रेंजर आवला अवनेश गंगवार, रामशरण, अमित राणा, अजय गंगवार, महेश चंद्र, प्रमोद, राजेश, एडीओ पंचायत क्यारा संजय पराशरी, मंडल अध्यक्ष बरेली, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट से तृप्ति सिंह, कविता नेवटिया, कुँवर युवांश सिंह, रिद्धि सिंह, गोपेश पाल सिंह (पूर्व प्रधान), मुकेश कुमार गोस्वामी एवं पंडित मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।




