HomeMaharashtraFYJC Admission 2026: 11वीं कक्षा की दूसरी प्रवेश प्रक्रिया 6 जून से,...

FYJC Admission 2026: 11वीं कक्षा की दूसरी प्रवेश प्रक्रिया 6 जून से, विद्यार्थियों को आवेदन संशोधन और कॉलेज विकल्प भरने का मौका

मुंबई। महाराष्ट्र में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 11 (FYJC) केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत नियमित दूसरी प्रवेश फेरी (राउंड) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा संचालनालय के अनुसार विद्यार्थियों को 6 जून से 9 जून 2026 तक नए पंजीकरण, आवेदन में संशोधन तथा कनिष्ठ महाविद्यालयों (जूनियर कॉलेजों) के विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा। संचालनालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब तक राज्यभर में 12 लाख 51 हजार 259 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि 4 लाख 51 हजार 52 विद्यार्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।
दूसरी प्रवेश फेरी का कार्यक्रम
*6 जून सुबह 8 बजे से 9 जून शाम 6 बजे तक
*आवेदन के भाग-1 में संशोधन
* भाग-2 में जूनियर कॉलेजों के विकल्प भरना
* न्यूनतम 1 और अधिकतम 10 कॉलेजों का चयन
आवेदन लॉक करना अनिवार्य
10 जून से 12 जून
प्रवेश आवंटन प्रक्रिया
13 जून सुबह 10 बजे
दूसरी फेरी की मेरिट/आवंटन सूची और कट-ऑफ सूची जारी
विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी
प्रवेश पुष्टि की प्रक्रिया
दूसरी फेरी में सीट मिलने वाले विद्यार्थी 13 जून दोपहर 12 बजे से 16 जून शाम 6 बजे तक संबंधित जूनियर कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे। इसी अवधि में कॉलेज प्रशासन भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करेगा।
आगे की प्रक्रिया
18 जून : अगली प्रवेश फेरी का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
19 जून सुबह 11 बजे: रिक्त सीटों की जानकारी प्रकाशित की जाएगी।
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा संचालनालय ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और कनिष्ठ महाविद्यालयों से निर्धारित समयसीमा का पालन करने और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने का आग्रह किया है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक पोर्टल का नियमित रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments