HomeArchitectureBreakingमां-बेटी की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

मां-बेटी की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

नवी मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने 54 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उरण पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सतीश निकम ने बताया कि पुलिस ने भारती अंबोकर और उनकी बेटी प्रीति मयूरेश गंभीर (32) की हत्या के मामले में मयूरेश अजीत गंभीर (40) और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अंबोकर (54) दस जुलाई को पिरकॉन-सरदे रोड पर सरदे गांव के पास मृत मिली थी जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगा कि अपनी मृत्यु के दिन अंबोकर पोयनाड में अपने दामाद अजय गंभीर से मिलने के लिए डोंबिवली स्थित अपने घर से निकली थीं। जांच से पता चला कि गंभीर और उसके साथ दिलीप अशोक गुजलेकर ने दो अन्य साथी के साथ मिलकर अंबोकर को शिलफाटा से साथ लिया और साई खिंड ले गए। वहां उन्होंने अंबोकर के सिर में गोली मारी और उसे कार से बाहर धकेल दिया। आरोपी ने महिला का गला भी कथित तौर पर काटा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह मर चुकी है। गंभीर से पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने पिछले साल अगस्त में एक होटल के कमरे में अपनी दूसरी पत्नी प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस निरीक्षक निकम ने बताया कि गंभीर और उसके सहयोगी दिलीप अशोक गुजलेकर को पकड़ लिया गया है। आरोपी गंभीर एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर ने अपनी पत्नी प्रीति की हत्या इसलिए की क्योंकि प्रीति ने गंभीर द्वारा दिए गए नौ लाख रुपये वापस करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments