Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से मनाई गई है पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

धूमधाम से मनाई गई है पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जहां कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें युगदृष्टा बताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, संजीव श्रीवास्तव और आभा वर्मा ने नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज, पहाड़पुर में आयोजित बालसभा में पहुंचकर बच्चों को संबोधित किया और नेहरू के जीवन एवं विचारों पर परिचर्चा की। बालसभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज कुछ लोग नेहरू और गांधी को देश के बंटवारे तथा विकास में बाधा डालने वाली नीतियों के लिए दोषी ठहराते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि 700 वर्षों की गुलामी के बाद कंगाल हो चुके देश को खड़ा करने का श्रेय यदि किसी को जाता है, तो वह नेहरू जी की दूरदर्शी नीतियों को जाता है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा नांगल बांध, आईआईटी, आईआईएम जैसी संस्थाएं नेहरू जी की देन हैं, जिन्होंने देश को विकास की नई दिशा दी। नव पीढ़ी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही उन्होंने अपने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का आग्रह किया, क्योंकि उनके अनुसार बच्चे ही देश का भविष्य हैं और इन्हें सुसंस्कृत, शिक्षित और विकसित करना सरकार की जिम्मेदारी है। बालसभा को हनुमंत सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, संजीव श्रीवास्तव और आभा वर्मा ने भी संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निखिल त्रिवेदी ने कांग्रेसजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि सभा का संचालन उपप्रधानाचार्य आशीष पटेल और अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम सिंह ने की। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हरिशंहाय मदन, पूर्व शिक्षक रजनीश वर्मा, पंसारिया के पूर्व प्रधान जगत नारायण त्रिपाठी सहित सैकड़ों अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments