HomeMaharashtraइंद्रायणी नदी में बाढ़: मुख्यमंत्री फडणवीस की अपील—अभी आलंदी न आएं, पुणे...

इंद्रायणी नदी में बाढ़: मुख्यमंत्री फडणवीस की अपील—अभी आलंदी न आएं, पुणे से ही वारी में हों शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इंद्रायणी नदी उफान पर है और आलंदी शहर में प्रवेश करने वाले नदी पर बने सभी चार पुल जलमग्न हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वारकरी और श्रद्धालुओं से फिलहाल आलंदी की यात्रा नहीं करने तथा सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आलंदी जाना सुरक्षित नहीं है। जो श्रद्धालु और वारकरी पहले ही आलंदी की ओर रवाना हो चुके हैं, वे जहां हैं वहीं सुरक्षित स्थान पर ठहरें। उन्होंने सलाह दी कि देहू और आलंदी जाने के बजाय श्रद्धालु पुणे शहर में ही रुकें और वहीं से वारी में शामिल हों। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें तथा इंद्रायणी नदी के पात्र, घाट क्षेत्रों और जलमग्न पुलों की ओर जाने से पूरी तरह बचें। उन्होंने कहा कि नागरिकों और वारकरियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दल पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उन वारकरियों से भी अपील की जो पुणे शहर तक पहुंच चुके हैं कि वे फिलहाल पुणे में ही ठहरें और वहीं से वारी में शामिल हों। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments