HomeArchitectureBreakingविधान भवन, मुंबई में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

विधान भवन, मुंबई में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

मुंबई। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज विधान भवन, मुंबई में विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे और विपक्ष के नेता अंबादास दानवे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधान परिषद सचिवालय के सचिव जितेंद्र भोले, मेघना तलेकर, डॉ. विलास आठवले, शिवदर्शन साठ्ये सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। विधान परिषद के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजू भुजबल के नेतृत्व में सुरक्षा दल ने ध्वज को सलामी दी। सभापति प्रो. शिंदे ने इस अवसर पर वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भारत को सशक्त एवं गौरवशाली बनाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments