Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशनगर पालिका परिषद बांगरमऊ में शासन द्वाररा पांच सभासद हुए मनोनीत

नगर पालिका परिषद बांगरमऊ में शासन द्वाररा पांच सभासद हुए मनोनीत

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। भाजपा जिला नेतृत्व की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा नगर पालिका परिषद बांगरमऊ में पांच सभासदों का मनोनयन किया गया है। मनोनीत सभासदों में नगर के मोहल्ला संडीला रोड निवासी देवेंद्र पटेल पुत्र श्रीपाल, मोहल्ला पंजाबी टोला निवासी सावित्री पत्नी सुंदरलाल, मोहल्ला न्यू कटरा निवासी विमल शुक्ला पुत्र प्रयाग नारायण शुक्ला, मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी अवधेश गुप्ता पुत्र सत्यनारायण गुप्ता तथा प्रदीप गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद गुप्ता शामिल हैं। सभासदों के मनोनयन की सूचना मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की सक्रियता और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। इनके मनोनयन पर विधायक श्रीकांत कटियार, डॉ नीरज गुप्ता, बाला राव गुप्ता, राकेश गुप्ता, चौधरी प्रमेश सिंह गुड्डू, पूर्व प्रमुख हरीश वर्मा, गिरीश वर्मा तथा जयपाल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने आशा जताई कि नवमनोनीत सभासद नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments