Homeउत्तर प्रदेशFatehpur: व्यापार मण्डल नौ जुलाई को निकलेगा सद्भावना यात्रा

Fatehpur: व्यापार मण्डल नौ जुलाई को निकलेगा सद्भावना यात्रा

Fatehpur

आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

फतेहपुर:(Fatehpur) जिले में गुरुवार को आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के उत्पीड़न को सद्भावना जागरूकता यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की एक बैठक बिंदकी नगर कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी नौ जुलाई को बिंदकी नगर में सद्भावना यात्रा निकाली जायेगी।

बैठक की अध्यक्षता आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि व्यापारियों के बीच एकजुटता व जागरूकता के लिए ही सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी नौ जुलाई को बिंदकी नगर में यात्रा निकाली जायेगी। जो विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगी। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कंपनियों द्वारा व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न को भी मुद्दा बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सद्भावना यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी समाज इकट्ठा होने का काम करें। जिससे यात्रा को सफल बनाया जा सके। यात्रा की जिम्मेदारी संयोजक कुलवंत सिंह, मुनेंद्र तिवारी, निरंजन श्रीवास्तव, आनंद कुमार, खुर्शीद अहमद, राजकुमार सैनी, रचना हुसैन आदि को दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments