Homeउत्तर प्रदेशसबमर्सिबल मोटर के करंट से किसान की मौत, उन्नाव में घर के...

सबमर्सिबल मोटर के करंट से किसान की मौत, उन्नाव में घर के बाहर मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जनपद में एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव का है, जहां 35 वर्षीय किसान दीपू वर्मा की समरसेबल मोटर के करंट की चपेट में आने से जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात दीपू वर्मा अपने घर के बाहर लगे समरसेबल मोटर के पास किसी काम से गए थे। इसी दौरान मोटर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय परिजनों को इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों ने दीपू को घर में नहीं पाया, तो उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान वह घर के पास ही समरसेबल मोटर के पास मृत अवस्था में मिले, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बृजेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतक दीपू वर्मा एक मेहनती किसान थे, जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में 11 वर्षीय बेटी भी है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments