
मुंबई। विक्रोली पश्चिम स्थित रीगालीया बिजनेस पार्क की बाउंड्रीवाल पर करीम खान और सुलेमान खान नामक फर्जी बंगाली बाबाओं के तंत्र-मंत्र प्रचार के पोस्टर लगे होने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। एलबीएस मार्ग पर सिप्ला कंपनी के सामने स्थित इस प्रोजेक्ट की बाउंड्री गेट पर लगे इन पोस्टरों में साईं बाबा की तस्वीर का उपयोग करते हुए भोले-भाले लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह फर्जी खान बाबाएं महिलाओं को विशेष रूप से अपना शिकार बनाते हैं। लोग यह सोच रहे हैं कि ये पोस्टर रीगालीया बिजनेस पार्क के डेवलपर की अनुमति से ही लगाए गए हैं, जिससे बीएमसी और बिल्डर की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का मानना है कि क्या बीएमसी और बिल्डर दोनों ही अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का तर्क है कि कोई भी पोस्टर बिना किसी की अनुमति के कैसे लगाया जा सकता है? यदि यह सच है, तो सुरक्षा गार्ड और प्रबंधन ने इस संदिग्ध प्रचार पर कार्रवाई क्यों नहीं की? इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय बीएमसी व बिल्डर से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस मुद्दे का संज्ञान लें और जल्दी से जल्दी उचित कार्रवाई करें, ताकि लोगों की सुरक्षा तथा समाज में अंधविश्वास को रोकने में मदद मिल सके।




