HomeEntertainmentEntertainment: साउथ सुपरस्टार प्रभास का फेसबुक पेज हुआ हैक

Entertainment: साउथ सुपरस्टार प्रभास का फेसबुक पेज हुआ हैक

Entertainment

तेलुगु सुपरस्टार प्रभास बहुत लोकप्रिय हैं। प्रभास के भारत और विदेशों में ढेर सारे प्रशंसक हैं। प्रभास सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ की कोई भी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर नहीं आते हैं। इसी बीच प्रभास एक नई बात को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास का फेसबुक पेज हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रभास ने दी है।

गुरुवार 27 जुलाई की रात प्रभास का फेसबुक पेज हैक हो गया। हैकर्स ने उनके फेसबुक से दो वायरल वीडियो ‘अनलकी ह्यूमन’ और ‘बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड’ शेयर किए थे। घटना के बाद प्रभास ने ट्विटर पर जानकारी दी कि फेसबुक पेज हैक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम समस्या का समाधान कर रही है।

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो आदिपुरुष की असफलता के बाद अब प्रभास एक्शन-थ्रिलर फिल्म सालार पार्ट1: सीजफायर में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ‘सालार’ ‘केजीएफ यूनिवर्स’ का हिस्सा है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। साथ ही वह जल्द ही ‘प्रोजेक्ट के’ यानी ‘कल्कि 2898’ में नजर आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments