HomeMaharashtra'तुलसी मानस पंचतत्व अवार्ड' से विभूतियों का सम्मान

‘तुलसी मानस पंचतत्व अवार्ड’ से विभूतियों का सम्मान

ठाणे। मानस प्रयास सेवा संस्था द्वारा ठाणे पश्चिम स्थित स्वर्गीय गंगूबाई शिंदे हॉल में पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिमा पूजन, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, संक्षिप्त प्रवचन, विभूति सम्मान, महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर खारघर के उपाध्यक्ष अद्वैत चैतन्य जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष संदीप लेले, बोरीवली विधानसभा के विधायक संजय उपाध्याय, शिवसेना नेता गुलाबचंद दुबे, परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा तथा शिवसेना पनवेल शहर प्रमुख डी.एन. मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को ‘तुलसी मानस पंचतत्व अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। समारोह में परमिंदर पांडे, महावीर (भाजपा नेता), श्रीकांत दुबे, कपिल मिश्रा, वशिष्ठ नारायण मिश्रा, रतन मिश्रा, आलोक पांडे, उदय पांडे, भोलागिरी और सुरेंद्र पांडे सहित अनेक समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने गोस्वामी तुलसीदास जी को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संरक्षक पंकज मिश्रा एवं अरविंद गिरी का विशेष योगदान रहा। अंत में संस्था के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और महासचिव अरुण शुक्ला ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments