
मुंबई। नेपाल में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया की जा रही है। महाराष्ट्र के संबंधित मृतकों के परिजनों से राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने अपील की है कि वे 3 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच संबंधित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर डीएनए नमूना दें। डीएनए नमूना देने के लिए आने वाले परिजनों को अपने साथ तीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आधार कार्ड या पैन कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र लाना आवश्यक है। मृत व्यक्ति के कम से कम दो करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति जरूरी होगी। इनमें मृतक के पिता, माता, पुत्र या पुत्री शामिल हो सकते हैं। परिजनों की सुविधा के लिए महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे और नासिक में डीएनए नमूना संग्रह और संबंधित प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है।
मुंबई के नागरिकों के लिए डीएनए नमूना संग्रह की व्यवस्था डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज, हंस भुग्रा मार्ग, कलिना, सांताक्रूज पूर्व, मुंबई-98 में की गई है। यहां सहायक निदेशक जे. एम. वाणी से 8484992688, एस. जी. पालस्कर से 9594961983 और के. डी. महाजन से 9594741605 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रयोगशाला का दूरभाष नंबर 022-26670755 और ई-मेल dir.fsl@maharashtra.gov.in है।
पुणे के नागरिकों के लिए रीजनल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, गणेशखिंड, चतुःशृंगी पुलिस स्टेशन के पास नमूना संग्रह की व्यवस्था की गई है। यहां उपनिदेशक डी. सी. जोशी से 9503059959 और सहायक निदेशक सी. यू. चव्हाण से 9767025031 पर संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल dydir.rfslpune@maharashtra.gov.in है।
नासिक में रीजनल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, विद्युतनगर के सामने, दिंडोरी रोड, लोक सहकारनगर में डीएनए नमूने लिए जाएंगे। यहां उपनिदेशक आर. आर. पवार से 9405183253 और सहायक निदेशक डॉ. आर. एम. पाटील से 8275257317 पर संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल dydir.rfslnashik@maharashtra.gov.in है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, नेपाल दुर्घटना में मृत लोगों की पहचान सुनिश्चित करने और उनके परिवारों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग बेहद महत्वपूर्ण है। विभाग ने संबंधित परिजनों से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी निर्धारित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में उपस्थित होने की अपील की है।

