मुन्नालाल, जेल चौराहा और नंदनपुरा पावर हाउस के हेल्प डेस्क नंबर जारी, शिकायत पर तत्काल होगी कार्रवाई

झांसी, उत्तर प्रदेश। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद में निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को बिजली और पानी की समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और आगे भी इसके बढ़ने की संभावना है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट गहरा सकता है। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि आज से ही “पेनफुल प्वाइंट” का सर्वे शुरू किया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार कार्य कराए जा सकें।24 घंटे संचालित होंगे हेल्प डेस्क नंबरजनता की सुविधा के लिए तीन प्रमुख पावर हाउसों के हेल्प डेस्क नंबर सार्वजनिक किए गए हैं, जो 24×7 संचालित रहेंगे—मुन्नालाल पावर हाउस – 9532595694जेल चौराहा फीडर – 9415132090नंदनपुरा पावर हाउस – 8765978473जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि यदि इन नंबरों पर शिकायतों का जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कैंट क्षेत्र में अलग फीडर बनाने पर जोरबैठक में रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कैंट क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को संयुक्त सर्वे कर अलग फीडर की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जेल चौराहे स्थित 33 केवी फीडर के उच्चीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होने पर कैंट क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति हो सकेगी।पेयजल संकट रोकने के निर्देशजिलाधिकारी ने जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दतिया गेट फीडर सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न होने पाए। उन्होंने सुझाव दिया कि जहां सुबह वोल्टेज बेहतर मिलता है, वहां जलापूर्ति का समय बढ़ाया जा सकता है।बरुआसागर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक पानी पहुंचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में टुल्लू पंप लगाकर अवैध रूप से पानी खींचने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे आगे के घरों में पानी नहीं पहुंचता। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 152 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।ट्रांसफार्मर और सिंचाई समस्याओं पर भी निर्देशजिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर, अघोषित बिजली कटौती और ट्यूबवेल बंद होने जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।बैठक में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, मुख्य अभियंता के.पी. खान, अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह सहित विद्युत विभाग और जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।




