Friday, May 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशसदर विधायक पंकज गुप्ता ने बिजली-किसान समस्याओं का किया निरीक्षण

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बिजली-किसान समस्याओं का किया निरीक्षण

ट्रान्स गंगा सिटी पावर हाउस से गांवों को मिलेगी बिजली, पुनर्वास राशि का निर्देश

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ट्रान्स गंगा सिटी पहुंचकर क्षेत्र की बिजली समस्या का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शंकरपुर, पिपरी और सन्नी सहित कई गांवों की बिजली ट्रान्स गंगा सिटी पावर हाउस से तत्काल जोड़ने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर जेई आशीष गुप्ता के साथ फीडर का निरीक्षण किया और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों को शीघ्र राहत दिलाने को कहा।विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी निधि से बिजली विभाग को पांच करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गली, मोहल्ले या घर में बिजली की समस्या न रहे। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कहीं भी समस्या आती है तो वे सीधे उन्हें अवगत कराएं, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे थे। अब तक ऐरा भदियार फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही थी, जिससे लंबी दूरी के कारण बार-बार फॉल्ट, रोस्टिंग और लो वोल्टेज जैसी समस्याएं उत्पन्न होती थीं। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को इन समस्याओं के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक स्वयं ट्रान्स गंगा सिटी पहुंचे और समाधान के निर्देश दिए।इसी दौरान विधायक ने यूपीसीडा के साइड ऑफिस पहुंचकर किसानों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों को पुनर्वास के तहत 50 हजार रुपये की सहायता राशि नहीं मिली है और जिन्हें विकसित प्लॉट निशुल्क मिलने हैं, उन्हें जल्द से जल्द कैंप लगाकर वितरित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सन्नी सुभाष लोधी, प्रधान शंकरपुर सर्वेश लोधी, बनी प्रधान रतिभान, लगड़ापुर प्रधान अखिलेश, किसान नेता ब्रजेश सिंह, हीरेन्द्र निगम, रानू मिश्र, गोलू त्रिवेदी और पिंकू तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments