Monday, May 4, 2026
Google search engine
Homeअन्य राज्यजिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिला अस्पताल के महिला एवं पुरुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, एसएनसीयू और ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से दवाओं की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता, भर्ती की अवधि तथा डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच के बारे में विस्तार से पूछा।अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने और कई स्थानों पर डस्टबिन की कमी देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और आवश्यक स्थानों पर डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए।इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और अस्पताल में ही समुचित दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। भोजन व्यवस्था को भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, उपजिलाधिकारी रामदेव निषाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments