
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार फोन कॉल उनके दिल्ली आवास पर आया। मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बीती यानी 15 मई की शाम गडकरी के दिल्ली आवास पर फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मंत्री के स्टाफ ने पुलिस को दी थी। दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। बता दें कि 22 मार्च को भी गडकरी को बेलगाम जेल से फोन के जरिए जान से माने की धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले का नाम जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा था। यह वही शख्स था, जिसने 14 जनवरी को भी नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में फोन करके धमकी दी थी। नागपुर पुलिस ने बेलगाम जाकर स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन की मदद से जेल से छानबीन कर दो सिमकार्ड भी बरामद किए थे