आदित्य हलवासिया ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा दान का चेक

मुंबई। उद्योगपति आदित्य हलवासिया ने मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए 5 करोड़ 51 लाख रुपये (₹5,51,00,000) का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा। मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान आदित्य हलवासिया ने मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए यह दान राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य हलवासिया के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता निधि में प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद नागरिकों की सहायता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाएगा।

