Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraजापान, फिनलैंड और चीन के वाणिज्यदूतों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की...

जापान, फिनलैंड और चीन के वाणिज्यदूतों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की शिष्टाचार भेंट

मुंबई। जापान, फिनलैंड और चीन के वाणिज्यदूतों ने सोमवार को मुंबई स्थित लोकभवन में महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। जापान के वाणिज्यदूत यागी कोजी ने राज्यपाल को अवगत कराया कि जापान के नए प्रधानमंत्री ताकाइची सानाए भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने के पक्षधर हैं और दोनों देश राज्य स्तर पर भी सहयोग बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टोयोटा–किर्लोस्कर मोटर शीघ्र ही छत्रपति संभाजीनगर में इलेक्ट्रिक वाहन परियोजना प्रारंभ करने जा रही है। जापान ने महाराष्ट्र में मुंबई–अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना, अटल सेतु तथा मुंबई मेट्रो लाइन 3 जैसी महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं में सहयोग प्रदान किया है। राज्य में जापान की लगभग 800 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं, यह जानकारी भी उन्होंने दी। फिनलैंड के मुंबई स्थित वाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉर्म ने राज्यपाल को बताया कि फिनलैंड के राष्ट्रपति आगामी मार्च माह में भारत यात्रा पर आने वाले हैं और इस दौरान वे मुंबई का भी दौरा करेंगे। चीन के मुंबई स्थित वाणिज्यदूत क्विन जी ने भी राज्यपाल से भेंट कर दोनों देशों के बीच व्यापार, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की। इन बैठकों में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे एवं सहसचिव एस.राममूर्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments