HomeMaharashtraकांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से भूषण पाटिल को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से भूषण पाटिल को बनाया उम्मीदवार

मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी बढ़ी हुई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार पर से सस्पेंस खत्म कर दिया है। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस ने भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवार का ऐलान किया गया।
बीजेपी ने उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव मैदान में उतारा है। अब इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पीयूष गोयल और कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल के बीच मुकाबला होगा।
वहीं मुंबई की सभी 6 सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। महाराष्ट्र में बीजेपी ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने यहां से भूषण पाटिल को उतारा है। मुंबई उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है। वहीं, इस सीट पर बीजेपी ने उज्ज्वल निकम को चुनाव मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। मुंबई दक्षिण से उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने अरविंद सावंत को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर शिवसेना शिंदे गुट यामिनी जाधव को मैदान में उतारा है। इसके अलावा मुंबई साउथ सेंट्रल से शिवसेना (यूबीटी) ने अनिल देसाई को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इस सीट पर शिवसेना (शिंदे) गुट ने राहुल शेवाले को प्रत्याशी खड़ा किया है। मुंबई नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी ने मिहिर कोटेचा को तो वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने संजय दीना पाटिल को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर अमोल कीर्तिकर शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी हैं। शिवसेना शिंदे गुट ने यहां रवींद्र वायकर पर भरोसा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments