HomeHealth & Fitnessउन्नाव जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस में मिलेगी ठंडे पेयजल की सुविधा

उन्नाव जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस में मिलेगी ठंडे पेयजल की सुविधा

पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने किया वॉटर कूलर का उद्घाटन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिला अस्पताल उमाशंकर दीक्षित और पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोगों को अब ठंडे पेयजल की सुविधा मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भानू ने गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस परिसर में वॉटर कूलर का उद्घाटन किया। इस पहल से लंबे समय से चली आ रही ठंडे पेयजल की समस्या का समाधान हो गया है। गौरतलब है कि पोस्टमार्टम हाउस में पहले पीने के पानी और हवा की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मामले का संज्ञान लिया था। विधायक ने मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में बिजली के पंखे लगाए गए और सामान्य पेयजल की व्यवस्था की गई। हालांकि, ठंडे पानी की सुविधा का अभाव बना हुआ था। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भानू ने वॉटर कूलर का शुभारंभ कर इस कमी को भी दूर कर दिया। उद्घाटन के अवसर पर सीएमएस अरविंद आनंद, नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार और सीएमओ प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भानू ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान कराना उनका कर्तव्य है और लोगों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन यहां शौचालय, बाथरूम और ठंडे पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर की व्यवस्था कर दी गई है और जल्द ही शौचालय एवं बाथरूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि यहां आने वाले लोगों, विशेष रूप से महिलाओं, को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने वॉटर कूलर लगाए जाने की पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments