HomeMaharashtraप्यासे यात्रियों की परीक्षा लेता बंद जल प्याऊ, दादर स्टेशन पर लापरवाही...

प्यासे यात्रियों की परीक्षा लेता बंद जल प्याऊ, दादर स्टेशन पर लापरवाही उजागर

अशोक श्रीवास्तव/मुंबई। मुंबई की भीषण गर्मी के बीच दादर रेलवे स्टेशन के सेंट्रल रेलवे लोकल प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर स्थित जल प्याऊ बंद पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तपती गर्मी में जब पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, ऐसे समय पर जल प्याऊ का बंद होना रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस व्यस्त स्टेशन पर पानी जैसी बुनियादी सुविधा का ठप होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं, जिससे उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर शहर के कई सामाजिक संगठन और नागरिक सार्वजनिक स्थलों पर निशुल्क पानी की व्यवस्था कर मानवता का परिचय दे रहे हैं, वहीं सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन पर जल प्याऊ का बंद रहना कई सवाल खड़े करता है।यात्रियों का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी में रेलवे को पानी जैसी मूलभूत सुविधा को प्राथमिकता देनी चाहिए। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और यात्रियों को राहत मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments