HomeArchitectureBreakingमुंबई में छोटा राजन गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मुंबई में छोटा राजन गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने वर्ली से छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान श्याम तांबे उर्फ सेवियो रॉड्रिग्स (42) के रूप में हुई है, जिसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को विशेष सूचना मिली थी कि तांबे मध्य मुंबई में वर्ली के जीजामाता नगर इलाके में आ रहा है। सूचना के अनुसार जाल बिछाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये गये। उन्होंने कहा वर्ली पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि तांबे छोटा राजन गिरोह का सक्रिय सदस्य था और उस पर मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम सहित कई मामले दर्ज थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments