HomeMaharashtraमीरा-भाईंदर में उत्साहपूर्वक मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती

मीरा-भाईंदर में उत्साहपूर्वक मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती

मीरा-भाईंदर। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गुरवार प्रातः 8:15 बजे घोड़बंदर और काशीमिरा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील तथा आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा ने पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। इसके पश्चात सुबह 9:00 बजे भाईंदर पश्चिम फाटक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात महानगरपालिका मुख्य कार्यालय के प्रांगण में छत्रपति शिवाजी महाराज एवं भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की अर्धप्रतिमाओं पर माल्यार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यालय के द्वितीय तल पर स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर भी महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील तथा आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा के हस्ते पुष्पहार अर्पित कर जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर महापौर डिंपल विनोद मेहता ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और नागरिकों को शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में नगरसेवक, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments