Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraनरसिंह स्वराज्य रक्षक फाउंडेशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती व शोभायात्रा...

नरसिंह स्वराज्य रक्षक फाउंडेशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती व शोभायात्रा संपन्न

मुंबई। नरसिंह स्वराज्य रक्षक फाउंडेशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती हर वर्ष की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस वर्ष शोभायात्रा के आयोजन में मुख्य रूप से शिवाजी महाराज के छह साथी घराने के लोगो ने शोभायात्रा में शामिल हुए जिसमे से मुख्य रूप से राजेंद्र मोहिते (सरसेनपति हंबीरराव मोहिते जी के वंशज), मंथनदा जगताप जी, (सरदार गोदाजीराजे जगताप जी के वंशज), छत्रपति संभाजी महाराज के अंतोजीराजे गाडे पाटिल और नायक सयाजीराजे गाडे पाटिल द्वारा निर्देशित, छत्रपति संभाजी महाराज के दुधई वीर धरौ माता गाडे पाटिल और छत्रपति संभाजी महाराज के दुधई भाऊ सरनोबत वंशज अमितदादा गाडे पाटिल जी, पावनखिंड रणमर्द वीर कोयाजीराजे के वंशज अक्षय बांदल जी, संतोष राजे गायकवाड़ जी, छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक और मेहुने कृष्णाजी गायकवाड़ के 11वें प्रत्यक्ष वंशज, सूबेदार तान्हाजी मालुसरे के वंशज सूबेदार कुणाल मालुसरे जी साथ ही पूरे महाराष्ट्र के 150 से अधिक विभिन्न सामाजिक संगठन इस जुलूस में भाग लेकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये ! आप को बता दे की इस सोभा यात्रा की अगुआई उतर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी , दहिसर विधान सभा आमदार मनीषा चौधरी, आमदार अतुल भातखलकर, आरएसएस के के बरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ! सभी लोगो ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशजो को शाल ट्रॉफी और छत्रपति शिवजी की निशानी तलवार देकर सम्मान किया गया ! इस शोभायात्रा का आयोजन नरसिंह स्वराज्य रक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष सूर्य रतूड़ी ने किया और इस शोभायात्रा में 1500 मोटर साइकिल, 100 कार वा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर शिवजयंती के शोभा यात्रा मे भाग लिए ! आप को बता दे कि मुंबई में पहली बार महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती उतर भारतीय ने बड़े ही धूम धाम से मनाई गई जहां सभी धर्मो के लोगो ने हिस्सा लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments