Friday, May 22, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशजनगणना देश के विकास की आधारशिला : जिलाधिकारी गौरांग राठी

जनगणना देश के विकास की आधारशिला : जिलाधिकारी गौरांग राठी

झांसी किले से शुरू हुआ जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण का कार्य, नागरिकों से सहयोग की अपील

झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी में जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ ऐतिहासिक Jhansi Fort से किया गया। जिलाधिकारी Gaurang Rathi की उपस्थिति में पर्यवेक्षक रंजना पतवार तथा प्रगणक अधिकारी सुचित्रा पाठक एवं सुषमा देवी ने महारानी लक्ष्मीबाई के दुर्ग से मकानों की गणना प्रक्रिया शुरू की।इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपदवासियों से जनगणना अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और क्षेत्र के विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण, संसाधनों के बेहतर वितरण तथा विकास योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।जिलाधिकारी ने बताया कि 7 मई से पूरे जनपद में जनगणना का कार्य तेजी से चल रहा है और प्रथम चरण में लगभग 48 हजार लोगों ने स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से स्वयं को इस अभियान से जोड़ा है। अब दूसरे चरण में करीब 5032 एन्यूमैरेटर, सुपरवाइजर और वरिष्ठ अधिकारी घर-घर जाकर प्रत्येक मकान और प्रतिष्ठान का सत्यापन करेंगे, ताकि कोई भी घर या प्रतिष्ठान सूचीकरण से वंचित न रहे।उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब जनगणना कर्मचारी उनके घर पहुंचे तो वे धैर्यपूर्वक सभी सवालों के सही जवाब दें और जिन्होंने स्व-गणना पूरी कर ली है, वे अपनी जनरेट की गई आईडी गणना अधिकारी को अवश्य उपलब्ध कराएं। इससे सत्यापन प्रक्रिया तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरी हो सकेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सही और अद्यतन जानकारी के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर योजनाएं तैयार करती है। उन्होंने सभी लोगों से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सम्मानित भी किया गया। तहसील टहरौली की प्रगणक श्रीमती मंशा राम एवं पर्यवेक्षक रंजीत सिंह यादव, श्रीमती अंजू देवी एवं पर्यवेक्षक रंजीत सिंह यादव तथा बबीना कैंट बोर्ड की प्रगणक श्रीमती स्वाति यादव एवं पर्यवेक्षक नवीन कुमार को उनकी आवंटित HLB में शत-प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण करने पर जिलाधिकारी ने सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, अपर जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, तहसीलदार विवेक कुमार, डीसीओ पूजा पाल, ट्रेनर सौरभ श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments