Saturday, April 4, 2026
Google search engine
Homeमुंबईगोरेगांव में ‘कार’ बनी आग का गोला: हादसा या साजिश? लगातार घटनाओं...

गोरेगांव में ‘कार’ बनी आग का गोला: हादसा या साजिश? लगातार घटनाओं से दहशत में लोग

मुंबई (इंद्र यादव)। गोरेगांव पश्चिम के राम मंदिर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी होंडा सिटी कार अचानक आग की चपेट में आ गई। यह घटना R14 म्हाडा बिल्डिंग के पास हुई, जहां देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई।स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। रहवासियों का कहना है कि यह महज एक हादसा नहीं हो सकता, बल्कि इलाके में सक्रिय तथाकथित ‘पार्किंग माफिया’ की सोची-समझी साजिश भी हो सकती है। इस शक को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक मारुति वैगन-आर कार भी संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर नष्ट हो गई थी। एक ही जगह पर बार-बार इस तरह की घटनाएं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।घटना रात के समय हुई, जब कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि उस वक्त वाहन के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना कार मालिकों को डराने और अवैध पार्किंग पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश भी हो सकती है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इसमें किसी गिरोह का हाथ है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल मुंबई पुलिस और संबंधित विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या किसी ने जानबूझकर इसे अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments