HomeCrimeबस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, निरीक्षक की मौत

बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, निरीक्षक की मौत

मुंबई। मुंबई के सांताक्रुज पूर्व वकोला पुलिस स्टेशन की हद में शुक्रवार को 43 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक की मोटरसाइकिल को पीछे से एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव थाने के निरीक्षक प्रवीण अशोक दिनकर सांताक्रूज ईस्ट के कोले कल्याण स्थित अपने सरकारी आवास से काम पर जा रहे थे, तभी नेहरू रोड पर न्यू मॉडर्न स्कूल के पास सुबह नौ बजे यह हादसा हुआ। वकोला पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, उन्हें गंभीर चोटें आईं और वीएन देसाई अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। संयुक्त आयुक्त (कानून व्यवस्था) सत्य नारायण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments