Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबोलिंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

बोलिंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

पालघर। पुलिस की अपराध जांच टीम ने एक सक्रिय और कुख्यात मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, 1 लाख रूपए मूल्य की चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी। जून की शुरुआत में विरार निवासी हसमुख लिंबाचिया और मंगेश पाटिल की स्कूटर चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अभियान तेज कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, अपराध स्थलों का निरीक्षण और गुप्त मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। जांच में विरार (पश्चिम) के दो आदतन अपराधी अनुराग सुंदरम और मंतेश कोली की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। इनकी निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिससे चार अलग-अलग मामलों का खुलासा हो गया। आगे की पूछताछ में दो नाबालिगों की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ, जिनके पास से एक और चोरी की बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार सभी आरोपी अब बोलिंज और अर्नाला पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया है कि इस गिरोह से जुड़े बाकी अपराधियों की तलाश जारी है और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए कठोर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments