HomeArchitectureCorruptionबीएमसी का उप अभियंता ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बीएमसी का उप अभियंता ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मुंबई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), मुंबई ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के एक उप अभियंता को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घनश्याम विजयप्रसाद जयस्वाल के रूप में हुई है, जो बीएमसी के ए-वार्ड में उप अभियंता के पद पर कार्यरत है। एसीबी के अनुसार, 33 वर्षीय महिला ने अपने रेस्टोरेंट (क्लाउड किचन) के लिए ट्रेड लाइसेंस और अन्य आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले आरोपी अधिकारी ने 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 19 और 20 अगस्त 2026 को शिकायत का सत्यापन किया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमति जताई थी। इसके बाद 20 अगस्त को एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय आरोपी घनश्याम जयस्वाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसीबी अपराध क्रमांक 23/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments