Home Maharashtra महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 149 सीटों पर चुनाव...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 149 सीटों पर चुनाव लड़कर 17 सीटों पर हारी बीजेपी

0

मुंबई। लोकसभा चुनावों में अपेक्षाकृत निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जबरदस्त वापसी की है। भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और एनसीपी (अजीत पवार गुट) से मिलकर बने महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटों पर कब्जा कर भारी जीत दर्ज की है। इस जीत में भाजपा का प्रदर्शन सबसे अधिक प्रभावशाली रहा, जिसमें उसने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा और 132 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे उसका स्ट्राइक रेट 88.6 प्रतिशत रहा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा और 57 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे उसका स्ट्राइक रेट 71.3 प्रतिशत रहा। अजित पवार की एनसीपी ने 59 सीटों में से 41 पर जीत दर्ज कर 69.5 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट हासिल किया। खास बात यह है कि भाजपा के सभी उम्मीदवार या तो विजयी हुए या दूसरे स्थान पर रहे, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार, 25 नवंबर को आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, इस विषय पर भाजपा या महायुति गठबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here