HomeMadhya Pradeshबालाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजीव कांकर का...

बालाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजीव कांकर का किया भव्य स्वागत

बालाघाट, मध्य प्रदेश। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत खाद्य राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजीव कांकर के बालाघाट आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, सत्यनारायण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे, अनिल धुवारे, जितेंद्र मोहारे, जिला महामंत्री संजय मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, जनपद अध्यक्ष फूलचंद सहारे, अभय सेठिया, महेंद्र सुराना, दिलीप चौरसिया और सुरजीत सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि संजीव कांकर के जिला संगठन मंत्री कार्यकाल में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिली। उनके नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय भवन का निर्माण संभव हुआ और वर्ष 2008 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने संगठन के लिए समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की एक मजबूत टीम तैयार की, जिसका लाभ पार्टी को आज भी मिल रहा है। स्वागत से अभिभूत संजीव कांकर ने कहा कि बालाघाट उनके लिए दूसरा घर है। संगठन मंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्हें यहां के कार्यकर्ताओं से जो स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन मिला, वह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होना उनके लिए गौरव की बात है और उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने राष्ट्र सेवा और संगठन निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनका जीवन मां भारती की सेवा के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर, सुधीर चौधरी, जितेंद्र चौधरी, कार्यालय मंत्री सुमित यादव, चंद्रकांत पिपलेवार, सरिता सोनेकर, अभय कोचर, पूनम गोरले, पलाश बिसेन, मोनिल जैन, विवेक शिववंशी, संतोष सिंगारे, खिमेंद्र गौतम, संजू वराडे, राजेश लिल्हारे, जुगनू जायसवाल, सिद्धांत पाटिल, अजय सुखदेवे, सौरभ जैन, कमलेश पांचे, उज्ज्वल आमाडारे, गणेश अग्रवाल, विनोद वराडे, जैनेन्द्र कटरे, विशाल मंगलानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments