
बालाघाट, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय परिसर में स्वतंत्र भारत के प्रमुख निर्माताओं में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल का विधिवत शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी अभिलाष मिश्रा, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे, सांसद भारती पारधी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, प्रदीप जायसवाल, विधायक गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे, सत्यनारायण अग्रवाल, डॉ. टी.डी. वैद्य, रमेश रंगलानी, उदय सिंह नगपुरे, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, राजकुमार रायजादा, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष झामसिंह नागेश्वर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन तथा जिला महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष झामसिंह नागेश्वर ने औपचारिक रूप से अपना पदभार भी ग्रहण किया। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1953 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सर्वोच्च बलिदान के बाद भारतीय जनसंघ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन इसी वैचारिक धारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ और आज केंद्र तथा विभिन्न राज्यों की भाजपा सरकारें राष्ट्रहित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर उसी विचारधारा को साकार कर रही हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा कि एक राष्ट्र, एक संविधान, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, स्वदेशी और एकात्म मानववाद आज भी भाजपा के मूल सिद्धांत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद-370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार किया गया है तथा आत्मनिर्भर भारत का सपना तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग कोर्स को शत-प्रतिशत पूरा करने का आह्वान भी किया। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारत की अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। सांसद भारती पारधी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलकर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण से होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना ही उनके जीवन का मूल संदेश था। पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना केवल एक राजनीतिक दल की शुरुआत नहीं थी, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा के सशक्त विकल्प का उदय था। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी उसी वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. मुखर्जी के विचारों को व्यवहारिक रूप दिया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों का थोड़ी भी मात्रा में अनुसरण करे तो वह स्वयं को उनका सच्चा अनुयायी कहने का अधिकारी होगा। उन्होंने डॉ. मुखर्जी को स्वतंत्र भारत के महान राष्ट्रनिर्माताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनके जैसा राष्ट्रभक्त विरले ही देखने को मिलता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और अखंड भारत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग कोर्स को पूर्ण करने का भी संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे, अनिल धुवारे, गोपाल आडवाणी, किशोर अमूले, जितेंद्र सिंह मोहारे, अजय मेश्राम, जिला महामंत्री संजय मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना मर्सकोले, जिला मंत्री कन्हैया चौहान, राजेश मेश्राम, मोना सिद्धू कौर, अरुणा गजभिए, रेखा गोखले, कोषाध्यक्ष किरणभाई त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर, जितेंद्र चौधरी, सुमित यादव, नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, जनपद अध्यक्ष फूलचंद सहारे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।



