Saturday, May 18, 2024
Google search engine
HomeFashionरत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट पर बीजेपी ने नारायण राणे को दिया टिकट

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट पर बीजेपी ने नारायण राणे को दिया टिकट

नारायण राणे ने राउत और उद्धव को ‘पागल’ बताया

रत्नागिरी। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक और सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची जारी करते हुए उनके उम्मीदवारी की घोषणा की। सूची में पार्टी ने केवल इसी सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया है। गौरतलब है कि रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट को लेकर भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच खींचतान चल रही थी। यहां से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि अब शिंदे गुट ने सीट को लेकर दावेदारी वापस ले ली है और भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर शिवसेना उद्धव गुट ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से विनायक राउत को टिकट दिया है। वह यहां के मौजूदा सांसद भी हैं। इस सीट पर अब तक भाजपा चुनाव नहीं लड़ती थी। इससे पहले 2009 में नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे भी यहां से सांसद चुने गए थे, तब वह कांग्रेस के टिकट से मैदान में थे।
नारायण राणे ने राउत और उद्धव को ‘पागल’ बताया
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 200 से कम सीटें मिलने का दावा करने वाले शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेताओं उद्धव ठाकरे और संजय राउत को ‘पागल’ बताया। राणे ने यह भी कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र ‘धोखे’ से ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि पार्टी ने अपने लंबे शासनकाल के दौरान कभी अपने वादे पूरे नहीं किये। राणे ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा संजय राउत और उद्धव ठाकरे ‘पागल’ हो गये हैं तभी इस तरह के दावे कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 200 सीटें बमुश्किल जीतेगी। भाजपा ने पिछले चुनावों में 300 सीटें जीतीं थीं और इस बार 400 के आंकड़े को पार करेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ धोखा है। कांग्रेस करीब 65 वर्ष तक सत्ता में रही और घोषणापत्र में उल्लेखित किसी भी योजना को लागू नहीं किया। 2019 चुनावों में पार्टी 50 सीट भी नहीं जीत पाई थी। भाजपा ने गुरुवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से राणे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments