HomeMaharashtraमहाराष्ट्र में बाइक-टैक्सी ऐप्स पर बड़ा एक्शन, गूगल-एप्पल को हटाने का आदेश

महाराष्ट्र में बाइक-टैक्सी ऐप्स पर बड़ा एक्शन, गूगल-एप्पल को हटाने का आदेश

बिना परमिट चल रही ओला, उबर और रैपिडो सेवाओं पर साइबर विभाग सख्त

मुंबई। महाराष्ट्र में ऐप आधारित बाइक टैक्सी सेवाओं पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर को ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म हटाने का निर्देश जारी किया है। विभाग का आरोप है कि ये कंपनियां राज्य में बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित कर रही हैं।महाराष्ट्र साइबर विभाग की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(ख) के तहत नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक के कार्यालय द्वारा की गई शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायत में राज्य में बिना अनुमति संचालित हो रही बाइक टैक्सी सेवाओं पर चिंता जताई गई थी। अधिकारियों के अनुसार, ये कंपनियां परिवहन विभाग से आवश्यक अनुमति लिए बिना तथा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करते हुए सेवाएं चला रही हैं।साइबर विभाग ने कहा कि अनधिकृत बाइक टैक्सी संचालन यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। गूगल को भेजे गए नोटिस में चालक सत्यापन की कमी, अपर्याप्त बीमा कवरेज, कमजोर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े जोखिमों का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा, लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं को भी सार्वजनिक सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बताया गया है।महाराष्ट्र साइबर विभाग के उप महानिरीक्षक संजय शिन्त्रे ने नोटिस में कहा है कि भारत में कारोबार करने वाली सभी कंपनियों को भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। विभाग ने गूगल, एप्पल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से इस मामले में शीघ्र और सकारात्मक प्रतिक्रिया की अपेक्षा जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments