
मुंबई। बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन की मुंबई की तीन दिवसीय यात्रा शनिवार को समाप्त हो गई और इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की और परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का सृजन हुआ। एडमिरल हसन ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के साथ बातचीत की और समुद्री संचालन, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने सहित आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्हें पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन क्षमता, जिम्मेदारियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। नौसेना ने एक बयान में कहा बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन ने बांग्लादेश नौसेना परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष नादिया सुल्ताना के साथ 14-16 सितंबर 2023 को मुंबई का दौरा किया।