Friday, April 24, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमीरा-भाईंदर में जनगणना 2027: पहले चरण के लिए जागरूकता अभियान शुरू

मीरा-भाईंदर में जनगणना 2027: पहले चरण के लिए जागरूकता अभियान शुरू

मुंबई। मीरा-भाईंदर महानगर पालिका द्वारा जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान भारत सरकार के गृह मंत्रालय और जनगणना संचालनालय के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) की सुविधा दी जाएगी। मीरा-भाईंदर क्षेत्र में यह प्रक्रिया 7 मई 2026 से 15 जून 2026 तक चलेगी। इसके बाद 16 जून से 14 जुलाई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे।महानगरपालिका प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया है, ताकि जनगणना का कार्य पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और सेल्फ एन्यूमरेशन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https:se.ccensus.gov.in पर भी पंजीकरण किया जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जनगणना के आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं की योजना बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments