HomeMaharashtraसोनिया गांधी के सामने रोने के दावे पर अशोक चव्हाण ने राहुल...

सोनिया गांधी के सामने रोने के दावे पर अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी को दिया जवाब, बोले- मैंने सोनिया गांधी से मुलाक़ात नहीं की

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मुंबई में भाषण के दौरान दावा किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोए थे। इस बयान पर अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी को जवाब दिया है। अशोक चव्हाण कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। पिछले महीने उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राहुल गांधी के उस दावे को खारिज किया है जिसमें राहुल ने कहा था, महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी और मेरी मां के सामने रोए। चव्हाण ने कहा कि पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की थी। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी “तथ्यात्मक रूप से गलत है। यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है। चव्हाण का बयान ऐसे समय आया है जब राहुल गांधी की ‘शक्ति’ टिप्पणी की भाजपा नेतृत्व ने व्यापक आलोचना की है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि 2024 की लोकसभा लड़ाई “उन लोगों के बीच है जो ‘शक्ति’ को नष्ट करना चाहते हैं और जो उनकी पूजा करते हैं”। सोमवार को तेलंगाना के जगतियाल में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने चंद्रयान की सफलता को ‘शिव शक्ति’ को समर्पित किया है और विपक्षी दल ‘शक्ति’ को नष्ट करने की बात कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments