
मुंबई। ‘1920’ से लेकर ‘द केरल स्टोरी’ तक अपने दमदार अभिनय से घर-घर में मशहूर हुईं अदा शर्मा इन दिनों काम में बेहद व्यस्त हैं। ‘द केरल स्टोरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
हाल ही में अदा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने पपराज़ी से मुलाकात की। दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने पपराज़ी की तारीफ़ करते हुए एक ट्वीट किया। अदा ने लिखा- एयरपोर्ट पर हमारे मुंबई के पपराज़ी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने उनसे कहा कि मैं सोई नहीं हूँ और तस्वीरों में बहुत ख़राब दिखूँगी, इसलिए कृपया आज क्लिक न करें और उन्होंने बहुत अच्छा व्यवहार किया और ऐसा नहीं किया। सेलेब्रिटी और पपराज़ी के बीच अक्सर निजता को लेकर खींचतान रहती है, ऐसे में अदा की ये बात वाकई चौंकाने वाली और दिल जीत लेने वाली है। अदा फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग और दूसरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो महेश भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’ में अनुपम खेर और इश्वाक सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, उनका सुपरहिट शो ‘रीता सान्याल’ का दूसरा सीज़न भी जल्द आने वाला है। सबसे रोमांचक बात यह है कि अदा जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में सुपरहीरो की भूमिका निभाने जा रही हैं, जिससे उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। क्या आप अदा शर्मा को सुपरहीरो के अवतार में देखने के लिए तैयार हैं?




