HomeArchitectureEducationझांसी में बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर कार्रवाई: 120 बच्चे मिले...

झांसी में बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर कार्रवाई: 120 बच्चे मिले अध्ययनरत, स्कूल सील

झांसी, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी झांसी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बबीना क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने खैलार में संचालित खैलार पब्लिक स्कूल/किड्स केयर एकेडमी को मौके पर पहुंचकर बंद कराते हुए सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बबीना अंतिमा, नायब तहसीलदार बबीना अजीत यादव एवं जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रत्नेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
नर्सरी से कक्षा सात तक चल रहा था स्कूल
अधिकारियों के अनुसार विद्यालय बिना मान्यता के नर्सरी से कक्षा सात तक संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के समय विद्यालय में 120 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत पाए गए। मान्यता नहीं होने के कारण अधिकारियों ने विद्यालय का संचालन तत्काल बंद कराते हुए परिसर को सील करा दिया। विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में विद्यालय दोबारा संचालित पाया गया तो एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
अभिभावकों से बिना मान्यता वाले स्कूलों में प्रवेश न कराने की अपील
अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश किसी भी बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय में न कराएं। प्रवेश से पहले विद्यालय की मान्यता संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि बच्चों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित न हो। खैलार में संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को संबंधित अभिभावकों से संपर्क करने तथा सभी बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों को किसी प्रकार की समस्या होने पर मोबाइल नंबर 9554588609 एवं 9453004097 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments