Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorized'आपले सरकार' पोर्टल 10 से 14 अप्रैल तक बंद, महाआईटी ने दी...

‘आपले सरकार’ पोर्टल 10 से 14 अप्रैल तक बंद, महाआईटी ने दी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के ‘आपले सरकार’ पोर्टल की सभी सेवाएं नियमित और तकनीकी रखरखाव के कारण 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2025 तक पांच दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस अवधि में पोर्टल के माध्यम से कोई भी सेवा नागरिकों को उपलब्ध नहीं हो सकेगी। यह जानकारी महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी महामंडल मर्यादित (महाआईटी) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। महाआईटी के अनुसार, इन पांच दिनों में केवल एक दिन कार्य दिवस रहेगा, जबकि शेष दिन सार्वजनिक अवकाश के कारण कार्यालयीन कामकाज भी सीमित रहेगा। इस कारण से नागरिकों, ‘आपले सरकार’ और ‘सेतू’ केंद्रों के संचालकों, ग्राम पंचायतों एवं शासकीय कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे इस पूर्व सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपने कार्यों की पूर्व योजना बनाएं। महाआईटी ने राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने वाले सभी संबंधित पक्षों से इस अवधि के दौरान कोई भी डिजिटल सेवा कार्य न करने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments