Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहात्मा जोतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ देने का...

महात्मा जोतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ देने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश

मुंबई। महाराष्ट्र के पणन मंत्री जयकुमार रावल ने विधानसभा में क्रांति सूर्य महात्मा जोतिराव फुले और क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का प्रस्ताव पेश किया। रावल ने कहा कि महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले ने समाज के वंचित और उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, अस्पृश्यता उन्मूलन और महिला शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। इन महान कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी कि इन दोनों विभूतियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाए।
मंत्री रावल ने कहा कि ‘भारत रत्न’ उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान, उद्योग और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में अप्रतिम योगदान दिया हो। फुले दंपति का कार्य न केवल समाज सुधार बल्कि देश की सामाजिक संरचना को नई दिशा देने वाला था। उनका योगदान युगांतकारी रहा है, और इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए। यह प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने भी फुले दंपति के योगदान की सराहना करते हुए इस मांग का समर्थन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments