Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeReligionऊगू के कानसेन बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं...

ऊगू के कानसेन बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर नगर पंचायत ऊगू में मंगलवार को भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कानसेन बाबा मंदिर परिसर में विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन ऊगू निवासी अंकित पटेल एवं प्रतीक पटेल (आशू) के सौजन्य से आयोजित किया गया। मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया था। विधि-विधान से बाबा को भोग अर्पित करने के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। सुबह से ही कानसेन बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऊगू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूरी-सब्जी, बूंदी और ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। पूरा मंदिर परिसर धार्मिक जयकारों और भक्ति भाव से गुंजायमान रहा।आयोजक अंकित पटेल और प्रतीक पटेल (आशू) ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बाबा के दरबार में भक्तों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से यह परंपरा आगे भी हर वर्ष और अधिक भव्य रूप में जारी रखी जाएगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं, सेवादारों और नगरवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी ने अंत तक सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments