Homeउत्तर प्रदेशतालेबेहट में गहोई वैश्य समाज की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण...

तालेबेहट में गहोई वैश्य समाज की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी, उत्तर प्रदेश। श्री राजरानी नौगैरैया हनुमंत गहोई वैश्य धर्मशाला तालेबेहट द्वारा आयोजित नव-निर्वाचित गहोई वैश्य पंचायत समिति, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दुर्गा पैलेस, गहोई धर्मशाला के समीप रामलीला मैदान तालेबेहट में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग एवं राज्य मंत्री (उ.प्र.) सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चिरौलिया, अध्यक्ष बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा ने की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पं. हरिश्चंद्र रावत, डॉ. संदीप सरावगी, विजय सिंह, पुनीत सिंह परिहार, मुकुता सोनी, संजय पटवारी, नरेश गुप्ता एवं लक्की नौगैरैया शामिल रहे।नवगठित गहोई वैश्य पंचायत समिति में विजय कुमार रेंजा को अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार नौगैरैया को उपाध्यक्ष, दीपेन्द्र नौगैरैया को महामंत्री तथा अशोक बिस्वारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सुधीर निगमीत उपमंत्री, राजेश नौगैरैया ऑडिटर, कैलाश गौर, कृष्णमुरारी सेठ, राम कुमार बिस्वारी, सुनील नौगैरैया एवं प्रदीप सोनी सदस्य बनाए गए।नवगठित नवयुवक मंडल में आशु नवगैरिया को अध्यक्ष, नवीन नौगैरैया को उपाध्यक्ष, हर्ष सावला को महामंत्री एवं राहुल तिवरिया को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही राजुल नौगैरैया उपमंत्री, आकाश कनकने ऑडिटर तथा राहुल नौगैरैया, अर्पित रेंजा, आशीष नौगैरैया, शिवा नौगैरैया एवं ऋतिक बिसलिया सदस्य नियुक्त किए गए। महिला मंडल कार्यकारिणी में गीता देवी सावला को अध्यक्ष, उषा सेठ को उपाध्यक्ष, मीरा कनकने को महामंत्री एवं रजनी नौगैरैया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं किरन सावला उपमंत्री, ममता डेगरे ऑडिटर तथा उषा नौगैरैया, रीता नौगैरैया, माला लोहिया, विनीता नौगैरैया, संध्या कनकने सदस्य बनाई गईं। इसके अतिरिक्त रानी सेठ एवं सोनिया नौगैरैया को मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति संगठन की मजबूती और आपसी एकता में निहित है। गहोई वैश्य समाज सदैव सामाजिक सरोकारों, सेवा और संस्कारों का संवाहक रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई सोच मिलेगी। मुझे विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास, समरसता और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments