Homeउत्तर प्रदेशLucknow: युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का कल उद्घाटन करेंगे तेजस्वी सूर्या

Lucknow: युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का कल उद्घाटन करेंगे तेजस्वी सूर्या

Lucknow

लखनऊ: (Lucknow) भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे। यह जानकारी युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने दी।

बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी करेंगे। कार्यसमिति को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल और उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक भी संबोधित करेंगे। वहीं समापन सत्र को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास होगा और भाजपा के जन संपर्क महा अभियान पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments