HomeSportDubai: स्कॉटलैंड ने विश्व कप क्वालीफायर के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित...

Dubai: स्कॉटलैंड ने विश्व कप क्वालीफायर के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की

Dubai

दुबई:(Dubai) स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ युवाओं को भी मौका दिया गया है।

विश्व कप 2023 के लिए क्वालिफाइंग मुकाबले 18 जून से 9 जुलाई तक खेले जाएंगे। क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए दो टीमें क्वालिफाई करेंगी। इस बार क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर 2023 से 19 नवम्बर 2023 के बीच होगा।

आईसीसी की ओर से जारी बयान में स्कॉटलैंड टीम के अंतरिम मुख्य कोच डग वाटसन ने कहा कि मुझे लगता है कि युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों के इस दल में एक अच्छा मिश्रण है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से जिम्बाब्वे में एक शानदार अवसर आ रहा है। जिन लोगों को हमने चुना है वे वास्तव में उत्साहित हैं। उन्हें पता है कि चुनौती कितनी कठिन होने वाली है।

वाटसन ने कहा कि वहां स्थितियां बदल रही हैं, जो स्पिनरों के लिए अनुकूल होंगी। हमारे लिए महत्वपूर्ण बात यह होगी कि हम परिस्थितियों के अनुकूल हों और इस तरह से खेले जैसा हम खेलना चाहते हैं।

टीम इस प्रकार है: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलसादेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल लीस्क, टॉम मैकिन्टोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, एड्रियन नील, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, हमजा ताहिर, मार्क वाट।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments