HomeEntertainmentBollywood: सगाई के बाद राघव चड्ढा का संसद वाला पुराना वीडियो वायरल

Bollywood: सगाई के बाद राघव चड्ढा का संसद वाला पुराना वीडियो वायरल

Bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी सगाई की रस्में बड़ी धूमधाम से हुई। परिणीति और राघव की सगाई समारोह में बॉलीवुड हस्तियों और कई राजनेताओं ने भाग लिया था। उनके सगाई की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई के बाद अब संसद का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सांसद राघव चड्ढा से पूछते दिख रहे हैं, ‘प्यार सिर्फ एक बार होता है न? कोई दूसरी या तीसरी बार नहीं है। केवल पहला प्यार होता हैं।’

वेंकैया नायडू के यह पूछने पर संसद में सब तेजी से हंसने लगते है। उनके इस सवाल के बाद वीडियो में राघव चड्ढा शर्मिंदा होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, “मुझे इसका अनुभव नहीं है। मैंने अपने जीवन में कभी इसका अनुभव नहीं किया, लेकिन यह एक अच्छी बात है।” एक बार फिर नायडू ”पहला प्यार अच्छा होता है” कहकर राघव चड्ढा पर निशाना साधते नजर आते हैं। संसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की 13 मई को सगाई हुई थी। सगाई के दिन परिणीति ने व्हाइट ड्रेस पहनी थी। राघव ने भी इसी कलर का सूट पहनकर ट्विनिंग की थी। सगाई के बाद अब परिणीति और राघव की शादी की बातें जोर पकड़ने लगी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments